---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले BJP मंत्री की हो गिरफ्तारी: संजय सिंह

Sanjay Singh Press conference भारतीय सेना की बहादुर बेटी, विदेश सचिव व उनकी बेटी और भारतीय सेना को अपमानित करना ही भाजपा के लोगों का असली चरित्र व मानसिकता है। भाजपा के मंत्री द्वारा भारतीय सेना की बहादुर बेटी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

---विज्ञापन---

Sanjay Singh Press conference नई दिल्ली,आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना में अफसर सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की बहन कहने वाले मध्यप्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि मंत्री ने भारतीय सेना का अपमान कर भाजपा की देशविरोधी मानसिकता देश के सामने उजागर कर दी है। भाजपा सिर्फ देश को तोड़ सकती है, कभी जोड़ नहीं सकती। यही उसका असली चरित्र है। तभी इनका मंत्री देश की बहादुर बेटी सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कह रहा है। ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री सेना के अपमान के मुद्दे पर चुप्पी नहीं साध सकते, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें

  • देश को जोड़ना नहीं, सिर्फ तोड़ना है भाजपा का असली चरित्र और चेहरा
    भाजपा की ट्रोल आर्मी सेना के अधिकारी की विधवा पत्नी को गालियां दे रही और पीएम खामोश हैं
    सीजफायर का फैसला पीएम का और भाजपा वाले विदेश सचिव को गालियां दे रहे हैं
    प्रधानमंत्री भारतीय सेना के अपमान के मुद्दे पर खामोश न रहें, मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें

भारतीय सेना का अपमान

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना का अपमान कर बता दिया कि भाजपा की यही असली मानसिकता है। भाजपा सिर्फ देश को तोड़ सकती है, कभी देश को जोड़ नहीं सकती। भाजपा मंत्री विजय शाह भारतीय सेना में अफसर देश की बहादुर बेटी सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह रहा है। भारतीय सेना का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। आश्चर्य की बात है कि भारतीय सेना के इतने बड़े अपमान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न कुछ बोल रहे हैं और ना तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पहले भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं विजय शाह

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को अपमानित करने वाला मंत्री विजय शाह का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही खराब है। इससे पहले विजय शाह मध्यप्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के बारे में भी आपत्ति जनक टिप्पणी कर चुका है। महिलाओं पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को भाजपा ने मंत्री बना रखा है। इसके लिए विजय शाह को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर उसको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह देश भारतीय सेना, उसके अधिकारियों और भारतीय सेना के बहादुर बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

अधिकारी की विधवा पत्नी का अपमान

संजय सिंह ने कहा कि इस युद्ध के दौरान भाजपा ने कई बार भारतीय सेना का अपमान किया। भाजपा ने भारतीय सेना का अपमान पूरा योजनाबद्ध तरीके से किया। ये लोग सेना के अधिकारी की विधवा पत्नी को अपमानित कर रहे हैं। लेकिन भाजपा कुछ नहीं बोलती है। भाजपा के लोग सीजफायर के लिए विदेश सचिव बिक्रम मिश्री को जिम्मेदार बता कर उनको गालियां दे रहे हैं, जबकि सीजफायर का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया। इस में बिक्रम मिश्री की कोई भूमिका नहीं है, उनका कोई अपराध नहीं है। भाजपा के लोग बिक्रम मिश्री की बेटी समेत पूरे परिवार को निशाना बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2025 06:16 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola