---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Sangam Vihar Election Result 2025: आप के दिनेश मोहनिया 344 वोटों से चुनाव हारे, बीजेपी के चंदन चौधरी ने दी मात

Sangam Vihar Vidhan Sabha Election Result 2025: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। वहीं संगम विहार सीट से आप के दिनेश मोहनिया 344 वोटों से चुनाव हार गए।

LIVE Sangam Vihar Vidhan sabha Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। संगम विहार सीट से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी 344 वोट से चुनाव जीत गए। उन्होंने आप के दिनेश मोहनिया को हराया। 19 राउंड तक चली वोटों की गिनती के दौरान दोनों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही।

संगम विहार सीट पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इस सीट पर पूर्वांचल के मतदाताओं की तादाद अधिक है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में लगभग 24 सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्वांचली मतदाता निर्णायक माने जाते हैं। 2013 में इस सीट से आप के दिनेश मोहनिया जीते। 2015, 2020 के चुनाव में भी आप अपने गढ़ को बचाने में कामयाब रही। इस बार आप ने चौथी बार मोहनिया पर दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने हर्ष चौधरी और बीजेपी ने चंदन चौधरी को मैदान में उतारा है। जनता का साथ किसको मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी?

इलाके के मुद्दे

इस बार के विधानसभा चुनाव में पानी की किल्लत बड़ा मुद्दा रहा है। इसके अलावा टूटी सड़कें, खस्ताहाल सीवरेज, ट्रैफिक जाम आदि समस्याओं से भी इलाके के लोग जूझ रहे हैं। पिछले तीन चुनाव में यहां से आप के दिनेश मोहनिया ने जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

यह सीट पहली बार 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। पहली बार यहां से बीजेपी के शिवचरण गुप्ता विधायक बने थे। वे बत्रा अस्पताल के संचालक थे, जो इलाके में लोगों का मुफ्त इलाज करवाने के लिए जाने जाते थे। 2008 में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व IPS आमोद कंठ लड़े थे।

 

---विज्ञापन---

संगम विहार में कुल मतदाता 117463 हैं, जिनमें 66630 पुरुष और 50829 महिलाएं शामिल हैं। थर्ड जेंडर्स के 4 वोट हैं। 2020 में AAP कैंडिडेट दिनेश मोहनिया को 75345 वोटरों का साथ मिला था। दूसरे नंबर पर JDU के शिवचरण लाल गुप्ता रहे थे, जिनको 32823 वोट मिले थे। 872 वोट नोटा को मिले थे।

2025 के उम्मीदवार

पार्टी  प्रत्याशी  नतीजा
आप दिनेश मोहनिया
कांग्रेस हर्ष चौधरी
बीजेपी चंदन चौधरी

2020 चुनाव का परिणाम

पार्टी  प्रत्याशी  वोट  वोटिंग प्रतिशत
दिनेश मोहनिया AAP 75345 65.07
शिव चरण लाल गुप्ता JDU 32823 28.35
सुरेश चौधरी BSP 2930 2.53
पूनम आजाद Congress 2604 2.25

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2025 02:23 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola