नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को ‘सनातन धर्म’ पर उनकी टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया है। स्टालिन की टिप्पणी से देश में एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। अपनी टिप्पणियों में, उदयनिधि स्टालिन ने लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने का दावा किया था। उदयनिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार और उदयनिधि स्टालिन को उनकी इस टिप्पणी पर नोटिस जारी किया कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के विचार के खिलाफ है। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी मान्यताओं का विरोध करने के बजाय उन्हें खत्म किया जाना चाहिए।
सभा में भाषण के दौरान टिप्पणी
तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक सभा में उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण के दौरान, यह कहा कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। हालांकि, तमिलनाडु के मंत्री अपने बातों पर अड़े रहे और कहा, मैंने एक समारोह में (सनातन धर्म) के बारे में बात की थी। मैंने जो भी कहा, वही बात बार-बार दोहराऊंगा..मैंने सिर्फ हिंदुओं को नहीं बल्कि सभी धर्मों को शामिल किया, मैंने जातिगत मतभेदों की निंदा करते हुए बोला है, बस इतना ही।
यह भी पढ़ें-वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे दौड़ाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग शेड्यूल और रूट जारी
महिलाओं की स्वतंत्रता पर रोक
उदयनिधि खेल विकास विभाग के प्रमुख के रूप में भी कार्यरत हैं। उदयनिधि ने दावा किया कि अतीत में, सनातन धर्म ने महिलाओं की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया और उन्हें उनके घरों तक ही सीमित कर दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि आज, महिलाएं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और वित्तीय स्वतंत्रता हासिल कर रही हैं।
एफआईआर की मांग
इस बीच, मद्रास के एक वकील ने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर जनहित याचिका में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दामा शेषाद्रि नायडू ने कहा कि इस अदालत ने ऐसे ही मामलों पर ध्यान दिया है जहां व्यक्ति दूसरे के विश्वास के खिलाफ ऐसा बयान देते हैं, लेकिन इस मामले में यह बयान एक मंत्री दे रहा है। यह एक राज्य है, जो स्कूली छात्रों को बता रहा है कि सनातन धर्म अच्छा नहीं है और दूसरा धर्म अच्छा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines