Sanatan Cricket League: ब्रजभूमि मथुरा में रविवार को प्रसिद्ध संत देवकी नंदन ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनातन क्रिकेट लीग (SCL) की आधिकारिक घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि यह अनोखी लीग 18 अक्टूबर से शुरू होगी. जिसका उद्देश्य खेल के माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है. देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट आज युवाओं की धड़कन है और अगर उसी खेल के जरिए हम धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संदेश दे सकें, तो इससे बड़ा आयोजन कोई नहीं. ‘सनातन क्रिकेट लीग’ सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है.
देश भर से 8 टीम भाग लेंगी – टी 20 फॉर्मेट पर होगा मैच
प्रेसवार्ता के दौरान संत देवकी नंदन ठाकुर ने बताया कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित सनातन क्रिकेट लीग में देशभर की 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 18 अक्टूबर को भव्य तरीके से करनैल सिंह स्टेडियम, पहाड़गंज दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों द्वारा ‘गायत्री मंत्र’ और वेदोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है.
सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर होगा लाइव प्रसारण
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संत देवकी नंदन ठाकुर के साथ आयोजन समिति सनातन न्यास फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी शामिल होंगे. लीग के मैच सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें. देवकी नंदन ठाकुर ने अंत में कहा कि हम चाहते हैं कि खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम न रह जाए, बल्कि यह समाज में एकता, अनुशासन और संस्कृति का प्रतीक बने.
यह भी पढ़ें- धर्म संसद में बड़ा फैसला- सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास, ये होंगे Board के काम
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
27 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
8 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
10 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
12 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines