---विज्ञापन---

दिल्ली

‘दिल्ली में रोहिंग्याओं की घुसपैठ में AAP की भूमिका’, संबित पात्रा का बड़ा आरोप

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दिल्ली में रोहिंग्याओं की घुसपैठ को लेकर आप पर बड़ा आरोप लगाया।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। इसे लेकर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली में अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा खुलासा किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

दिल्ली में अवैध प्रवासियों के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक परिणामों के विश्लेषण को लेकर आई जेएनयू की 114 पेजों की रिसर्च रिपोर्ट पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश और म्यांमार से आए रोहिंग्याओं की वजह से मुस्लिम आबादी में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की डेमोग्राफिक में बदलाव आया है।

---विज्ञापन---

रोहिंग्या की घुसपैठ में AAP की अहम भूमिका : संबित पात्रा

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव सहित हर पहलू का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक संरक्षण अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लगातार आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें आप की महत्वपूर्ण भूमिका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैसे ये राजनीतिक दल प्रवासियों के लिए फर्जी मतदाता पंजीकरण की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

चोरी-चोरी चुपके-चुपके आ रहे घुसपैठिए : बीजेपी नेता

---विज्ञापन---

संबित पात्रा ने कहा कि 10-15 साल पहले जो दिल्ली थी और वो अब नहीं है। चोरी-चोरी, चुपके-चुपके घुसपैठिए और रोहिंग्या आ रहे हैं, जोकि एक खतरे की घंटी है। दिल्ली को आगे बढ़ाने में पूर्वांचलियों और अन्य राज्यों से आए लोगों की अहम भूमिका है, लेकिन ये घुसपैठिए और रोहिंग्या अब उनके रोजगार और काम में गैर कानूनी तरीके से सेंधमारी कर रहे हैं। जो काम पूर्वांचली और दिल्ली के लोग करते थे तो उसे अब घुसपैठिए और रोहिंग्या कर रहे हैं।

अवैध प्रवासियों को दिल्ली में बढ़ावा दे रही आप : संबित पात्रा

---विज्ञापन---

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अवैध प्रवासियों को आम आदमी पार्टी बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस यह काम वर्षों से कर रही है। आप के लोग घुसपैठिए और रोहिंग्या के लिए फेक वोटर कार्ड बनवा रहे हैं।

First published on: Feb 03, 2025 02:01 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola