Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

aftab poonawala tihar jail

aftab poonawala tihar jail

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आज कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद साकेत कोर्ट ने आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया। जेल अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आफताब अपने जेल सेल को दो और कैदियों के साथ शेयर करता है जो अक्सर सेल में शतरंज खेलते हैं। आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद है आफताब

बता दें कि आफताब पूनावाला फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दिल्ली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में रखा था। पुलिस ने पहले कहा था कि श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूल करने वाला आफताब सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ