सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब... Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या बोले केजरीवाल?

Arvind Kejriwal PC on Saif Ali Khan Attack: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र किया।

Arvind Kejriwal PC on Saif Ali Khan Attack
विज्ञापन

Arvind Kejriwal PC on Saif Ali Khan Attack: आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस सनसनीखेज हमले की चर्चा पूरे देश में हो रही है। वहीं अब आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले को लेकर केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुंबई में आज सुबह दिल दहलाने वाली खबर सुनने को मिली। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़े एक्टर पर यह हमला हुआ। उनके पास खुद की सिक्योरिटी होगी। मुंबई की हाई सिक्योर जगह पर रहते हैं। ऐसे में रात को सोते समय कोई उनके घर में घुस जाता है और उन पर हमला कर देता है। यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

Advertisment

सलमान खान और बाबा सिद्दीकी का किया जिक्र

केजरीवाल का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहीं हैं। मुंबई में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सलमान खान के घर पर शूट आउट हुआ। बाबा सिद्दीकी, जो NDA के ही पार्टनर थे, उनका दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। अगर देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रेटी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई पर क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती कर रहा है, शूट आउट के ऑर्डर दे रहा है। देश भर में गैंगस्टर्स खुलेआम अपना राज चला रहे हैं। ऐसा लग रहा है इन क्रिमिनल्स की मौजूदा सरकार में अच्छी-खासी पैठ है। वो धड़ल्ले से कुछ भी कर रहे हैं। उन्हें किसी का डर नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली में चल रही है गैंगवॉर

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी न सिर्फ लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है बल्कि वो रोज बांग्लादेश पर खड़े होकर चिल्लाते हैं कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी अंदर आ रहे हैं। इनसे देश के सेलिब्रेटियों की सुरक्षा नहीं हो रही है। राजधानी की सुरक्षा नहीं हो रही है। दिल्ली में खुलेआम गैंगवॉर चल रहे हैं। सड़कों पर 20-25 राउंड फायरिंग चल रही हैं। महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ