Delhi News: पहलवान सुशील कुमार को बड़ी राहत, हत्या के इस मामले में मिली जमानत

Sagar Dhankhar Murder Case: पहलवान सागर धनखड़ मर्डर मामले में ओलंपियन सुशील कुमार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कई महीने बाद उनकी बेल अर्जी मंजूर कर ली है। सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में अरेस्ट किया था। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Olympian wrestler Sushil Kumar

Sagar Dhankhar Murder: ओलंपियन सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मशहूर पहलवान सुशील कुमार को पहलवान सागर धनखड़ मर्डर मामले में अब परमानेंट बेल मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को मई 2021 में मर्डर केस में अरेस्ट किया था। इससे पहले भी सुशील को 7 दिन की अंतरिम जमानत जुलाई 2023 में मिली थी। सुशील कुमार ने घुटने की सर्जरी के लिए जमानत की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। इससे पहले उन्होंने कई बार कोर्ट में जमानत के लिए याचिकाएं दायर की थीं, लेकिन उनको राहत नहीं मिल पाई थी। जुलाई 2023 में जब कोर्ट ने 7 दिन की बेल दी, तब आदेश दिए थे कि उनके साथ हर समय 2 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। 23 जुलाई से 30 जुलाई तक उनकी बेल मंजूर की गई थी। उनको एक लाख रुपये का निजी बॉन्ड भरना पड़ा था।

विज्ञापन

इस दौरान कोर्ट ने उनको ये हिदायतें भी दी थीं कि वे न तो गवाहों को धमकाएंगे और न ही सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ करेंगे। सुशील के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसके मुताबिक सुशील कुमार ने छत्रसाल स्टेडियम में हंगामा करने की साजिश रची थी। आरोपों के अनुसार सुशील कुमार और उनके दोस्तों ने जय भगवान और भगत नामक शख्स पर संपत्ति विवाद के चलते हमला किया था। हमले में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ घायल हो गए थे, बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। सुशील कुमार पर पहलवानों पर दबाव बनाने के आरोप भी लगे थे।

विज्ञापन

2 ओलंपिक में लगातार जीते 2 मेडल

सुशील कुमार भारत के लिए ओलंपिक में रेसलिंग में दो मेडल जीत चुके हैं। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था, 2012 के लंदन ओलंपिक में सुशील ने सिल्वर मेडल जीता था। दो ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीतने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद वे युवा पहलवानों के लिए रोल मॉडल बन गए थे, लेकिन बाद में उनका नाम विवादों में आने लगा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ