Delhi: एक चूक ने सुलाया मौत की 'नींद', बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा, दीवार ढहने की ये थी वजह

Delhi Safdarjung Enclave: दिल्ली में खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ और एक शख्स की जान चली गई. हादसे में 4 और लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस और प्रशासन ने जांच की तो निर्माण स्थल पर सरकारी नियमों का उल्लंघन होने के बारे में पता चला.

Delhi Accident | Wall Collapses | Safdarjung Enclave

पुलिस ने मौके पर आकर मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू किया.

Delhi Wall Collapse Accident: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक जरा-सी चूक ने शख्स को मौत की नींद सुला दिया. हादसा निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में खुदाई के दौरान हुआ. खुदाई करते समय अचानक कोने में लगा कंक्रीट का खंभा खिसक गया और उसके साथ मिट्टी खिसकते से दीवार ढह गई. मलबे के नीचे मौके पर खुदाई कर रहे मजदूबर दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लोगों की मदद से मलबे के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए सुखमनी अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुलाई NDRF की टीम

पुलिस के अनुसार, हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ. PCR को कॉल करके बताया गया कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दीवार ढह गई है. मलबे के नीचे कई मजदूर दबे हैं. पुलिस ने मौके पर आकर आपदा राहत टीम को बुलाया और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकलवार अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 60 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया. घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है, लेकिन उनमें से 2 की हालत अभी नाजुक हैं और उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

विज्ञापन

सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है. मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए बिना खुदाई करने के लिए बेसमेंट में उतारा गया. वहीं हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी शख्स के रूप में हुई है. घायल मजदूर गैजपुर (उत्तर प्रदेश), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) के निवासी हैं. दिल्ली प्रशासन ने मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, वहीं घायल मजदूरों को उपचार भी प्रशासन की ओर से कराने का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्य सफदरजंग एन्क्लेव के बी-5 ब्लॉक, 1ए में चल रहा था. एक बेसमेंट बनाया जा रहा था. पुलिस और प्रशासन ने निर्माण कार्य कराने वाले शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि उसने निर्माण कार्य के लिए परमिशन ली थी, लेकिन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ