Sabka Ghar Awas Yojana 2025: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने सबका घर आवास योजना के तहत अलग- अलग वर्गों के लिए फ्लैट निकाले हैं। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को सस्ती आवास सुविधाएं देना है, जो अपने सपनों के घर की तलाश में हैं। इस योजना के तहत प्राधिकरण ने 1500 नए फ्लैट जोड़े हैं, जिनके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन फ्लैटों को खरीदने के लिए उम्मीदवारों को कुछ पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। DDA इस स्कीम के तहत 25 फीसदी छूट भी दे रहा है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखिए।
क्या है सबका घर आवास योजना?
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को सबका घर आवास योजना लॉन्च की। इस स्कीम के तहत सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में फ्लैट बेचे जा रहे हैं। जिसमें EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। जिनको इस स्कीम में प्राथमिकता मिलेगी उसमें महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग होंगे।
ये भी पढ़ें: Sabka Ghar Housing Scheme 2025: DDA का तोहफा! बिकने के लिए तैयार 1000 सस्ते फ्लैट्स, देखें पूरी डिटेल
6,810 फ्लैटों की बुकिंग
इस स्कीम के तहत कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए। जिसमें लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में EWS और LIG फ्लैट बनाए गए हैं। इसके अलावा, 769 फ्लैट MIG और HIG वर्गों के लिए हैं। अभी इन फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। जिसके लिए शुल्क अलग-अलग तय किया गया है। EWS फ्लैटों की बुकिंग के लिए 50,000, LIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 1,00,000 रुपये और MIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 4,00,000 रुपये का भुगतान करना होगा। LIG और EWS फ्लैटों की कीमत 13 लाख से 24 लाख तक तय की गई है।
1500 नए फ्लैट किए शामिल
डीडीए ने लोगों की मांग को देखते हुए 500 नए EWS फ्लैट्स निकाले, जिनकी शुरुआती कीमत 8 लाख हैं। इसके अलावा, फ्लैट के साइज और फ्लोर के हिसाब से 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये की कीमत के फ्लैट भी दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्राधिकरण ने एक बार फिर से इस स्कीम में 1000 नए फ्लैटों को जोड़ा है। जिनके लिए बुकिंग 19 फरवरी से शुरू हो गई है। नए फ्लैटों की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये है। जिसमें 32 लाख वाला फ्लैट 23 लाख में, 17 लाख वाले फ्लैट 13 लाख में दिए जा रहे हैं। यह सभी फ्लैट्स EWS वर्गों के लिए लाए गए हैं। अब इन 8310 फ्लैटों की बुकिंग मार्च 2025 की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: 13 लाख वाले घर के लिए आज ही करें आवेदन, दिल्ली में 6810 फ्लैट बिकने को तैयार
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
34 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines