New Delhi: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान की कंगाली पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में आटा 250 रुपए किलो हो गया है। हमें दुख होता है। हम उन्हें आटा भेज सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘भारत तो 25-50 लाख टन गेहूं भी उन्हें दे सकता है, लेकिन वो मांगते ही नहीं हैं। 70 साल पहले वो हमारे साथ ही थे। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि पाकिस्तान को 10-20 लाख टन गेहूं भिजवा दो।’
दरअसल, डॉक्टर कृष्ण गोपाल गुरुवार को फिल्म प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी के दिल्ली में हो रहे एक प्रोग्राम में बोल रहे थे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1629067887792259072?s=20
मेरी इच्छा वहां कोई कुत्ता भी भूखा न रहे
संघ नेता कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान से भारत से 4 युद्ध हार चुका है। फिर हमसे लड़ता रहता है। वो दिन रात हमें अपमानित करते हैं, फिर भी हम उन्हें दुखी नहीं देखना चाहते हैं। हम तो सर्वे भवन्तु सुखिन: में भरोसा करते हैं। इसलिए चाहते हैं कि वहां कोई कुत्ता भी भूखा न रहे।
भारत की धरती पर कोई भी व्यक्ति भले ही वह जैन, सिख, वैष्णव, आर्य समाजी हो वो सर्वे भवन्तु सुखिन: के बिना अधूरा है। पाकिस्तान को गेहूं भेज देना चाहिए।
https://twitter.com/IMinakshiJoshi/status/1628637639061692416?s=20
पाकिस्तानी शख्स ने मोदी से लगाई थी मदद की गुहार
बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में युवक कह रहा है कि पाकिस्तान के लोग भी कम और उचित कीमतों पर खाने पीने का सामान खरीद सकते थे, अगर नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होते।
यह भी पढ़ें: बदायूं में खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश में तीन की गोली मारकर हत्या, तीन की हालत गंभीर
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
13 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines