Road Rage Incident: कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है, साथ ही सीआरपीएफ ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कुमार विश्वास की सुरक्षा से हटाए गए कमांडो की जगह दूसरे कमांडो के एक बैच को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। दरअसल, हाल ही में गाजियाबाद में हुई रोडरेज की घटना के बाद विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी।
सीआरपीएफ ने यह एक्शन दो दिन पहले रोडरेज की घटना के बाद लिया है, जिसमें सशस्त्र कर्मियों पर डॉक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए थे। सूत्रों ने बताया कि कवि की सुरक्षा जारी रखने के लिए सीआरपीएफ कमांडो के दूसरे बैच ने अपने साथियों की जगह ले ली है।
8 नवंबर का है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जब कुमार विश्वास 8 नवंबर को गाजियाबाद से अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान एक डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि कुछ सशस्त्र कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं, कुमार विश्वास की टीम की ओर से भी थाने में शिकायत कराई गई थी कि उनके काफिले में एक कार घुस गई और उनके वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने विरोध किया तो, कार चालक ने हमला कर दिया। हालांकि, शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा कहा गया था कि हमले के आरोप साबित नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- धुएं में नहीं मनानी पड़ेगी दिवाली! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
जांच तक जवानों को हटाया गया
सूत्रों के मुताबिक इन जवानों को कथित रोड रेज घटना की जांच तक हटा दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाओसेन ने घटना की समीक्षा के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि कमांडो द्वारा संभवत: स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर्स का पालन नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के सही तथ्य सामने जाएंगे।
डॉक्टर का आरोप- सुरक्षाकर्मियों ने हमला किया
इस दौरान CRPF ने घटना के बारे में रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो और कथित पीड़ित और इसमें शामिल सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए शुरुआती बयानों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है, इसे कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और कुमार विश्वास के साथ भी साझा किया जाएगा। वहीं, बुधवार को कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों की ओर से एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में कथित पीड़ित डॉ. पल्लव बाजपेयी ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मारी गई है और कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला किया है।
वहीं, कुमार विश्वास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस शिकायत उनकी सुरक्षा टीम की तरफ से दर्ज कराई गई है। उन्होंने आगे कहा, हालांकि वे डॉक्टर के लिए परेशानी का कारण नहीं थे लेकिन, फिर भी वह उनसे माफी मांगेंगे।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
3 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
4 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 1 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
8 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
10 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines