विमल कौशिक (नई दिल्ली)
Double Murder Accused Servant Arrested from Punjab: मध्य जिला के नबी करीम इलाके में ढाबा संचालक अनुज सिंह और उनके आठ वर्षीय बेटे रौनक की हत्या करने वाले घरेलू सहायक सोनू पासवान को मध्य जिला पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। सोनू ने रेस्तरां मालिक की डांट से परेशान होकर रेस्टोरेंट मालिक अनुज और उसके 8 साल के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
पूछताछ में आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ समय पहले अनुज ने पैसे चोरी करते हुए पकड़ लिया था, जिसपर अनुज ने उसे कई लोगों के सामने अपमानित किया था। उसे गालियां दी थी और थप्पड़ भी मारा था। उस दौरान अनुज की मां ने समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। उसी घटना के बाद से उसने खुन्नस मान बैठा था। शुक्रवार देर रात सोनू से शराब पी। नशे में उसे अपमानित करने वाली बात याद आ गई। इस बात पर सोनू ने रसोई चाकू से अनुज का गला रेत दिया। शोर सुनकर अनुज के बेटे रौनक की नींद खुल जाने पर उसने निर्दयता से उसकी भी गला रेतकर हत्या कर दी थी।
मालिक की डांट से गुस्साकर की थी हत्या
सोनू की कुछ दिन पहले एक बार किसी बात पर अनुज ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद से वो गुस्से में था। घटना वाले दिन सोनू को अनुज ने डांट दिया जिसके बाद सोनू ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस सोनू को पंजाब से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आयी है। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरा कशा रोड पर बने एक रेस्तरां के ऊपर वाली मंजिल पर एक बच्चे और एक शख्श की हत्या कर दी गयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की तो पता चला कि रेस्तरां मालिक अनुज और उनके 8 साल के बेटे रौनक को गला रेत कर मारा गया है।
CCTV और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सोनू को पंजाब से पकड़ा
घर से कोई कीमती समान गायब नहीं था थोड़े बहुत पैसे गायब थे। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि एक नौकर जिसे हाल ही मैं नौकरी पर रखा गया था वो घटना के बाद से गायब है। घटना के वक़्त मृतक की पत्नी ऑफ अन्य घरवाले घर पे मौजूद नहीं थे कही बाहर गए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि रेस्तरां का शटर बन्द है। जिसके और ऊपर जाकर देखा तो 2 शव पड़े थे खून से लथपथ। पुलिस ने सोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और सोनू की तलाश में लग गयी।
cctv और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सोनू को पंजाब से पकड़ा गया। सोनू अपने मामा के घर पर छुपने के लिए गया था। लेकिन वो घर भूल गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब पकड़े जाने पर उसने हत्या की वजह का खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गयी। केवल मालिक की डांट के चलते उसने मालिक और उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
43 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines