Delhi People Stuck In Lift: दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में एक क्लब की लिफ्ट में 10 लोग करीब 10 घंटे तक फंसे रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रविवार सुबह 6.40 बजे फायर डिपार्टमेंट को कॉल मिली कि साउथ एक्स के एक क्लब की लिफ्ट में कुछ लोग फंसे हुए हैं।
अग्निशमन विभाग ने सूचना के बाद तुरंत दमकल गाड़ियों और बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेजा। घटना स्थल पर पहुंची टीम ने अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए इमारत की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और सभी 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बचाए गए लोगों में 5 पुरुष और पांच महिलाएं थीं।
https://twitter.com/ANI/status/1680449128818696192
दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि साउथ एक्स से क्लब से आ रहे लिफ्ट में 10 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल टीम ने सीढ़ी का इस्तेमाल किया और पहली मंजिल तक पहुंची। इसके बाद अग्निशमन अधिकारियों ने खिड़की का शीशा तोड़ा और सभी को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला। फंसे हुए लोगों में खासकर महिलाएं काफी डरी हुई थीं। रेस्क्यू के बाद सभी को उनके घर भेज दिया गया।
https://twitter.com/AtulGargDFS/status/1680445178543501312
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस क्लब की ये घटना है, वह देर रात तक खुला रहता है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि क्लब के पास देर रात तक संचालन का लाइसेंस है या नहीं। देर रात पार्टी का आनंद लेने के बाद ये लोग लिफ्ट में फंस गए थे। शुरुआत में उन्होंने चाबी का उपयोग करके लिफ्ट खोलने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
3 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
10 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines