Republic Day 2025: दिल्ली में रिपब्लिक डे की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके तहत दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2025 तक लगभग 145 मिनट के लिए बंद रहेगा। इन तारीखों पर सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच एयरपोर्ट पर सेवाएं नहीं चलेंगी। ये फैसला रिपब्लिक डे प्रोग्राम की तैयारियों को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि इस दौरान फ्लाईपास्ट और दूसरी प्रैक्टिस की जा सकें।
प्रभावित होंगी फ्लाइट्स
इसके कारण 1,300 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं, इस वजह से कई एयरलाइनों को अपने ऑपरेशन को रिशेड्यूल करना होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने यात्रियों को स्थिति के बारे में सूचित करते हुए एक नोटिस जारी किया है। इस अवधि के दौरान, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक नॉन शेड्यूल्ड और चार्टर्ड फ्लाइट्स यहां तक कि किसी भी फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी।
फोग के कारण हो रही परेशानी
जैसा कि हम जानते हैं कि दिल्ली में कोहरे के कारण स्थिति और भी जटिल हो गई है, जिसके कारण पहले ही कई फ्लाइट डिले और कैंसिल हो चुकी हैं। हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि खराब विजिबिलिटी की वजह से 400 से ज्यादा फ्लाइट देरी से चल रही हैं, जबकि कई फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि कोहरे और निर्धारित हवाई अड्डे के बंद होने के कारण इस व्यस्त समय में फ्लाइट शेड्यूल को मैनेज करने में ज्यादा चुनौतियां आ सकती हैं।
photo credit-FREEPIK
ट्रैफिक रिस्ट्रिक्शन
बता दें कि फ्लाइट्स के साथ-साथ रिपब्लिक डे के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक रिस्ट्रिक्शन भी रहेगा। बता दें कि कर्तव्य पथ के आसपास की सड़कें कुछ खास घंटों के दौरान बंद या प्रतिबंधित रहेंगी। ऐसे में अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
यह भी पढ़ें- ‘फिजूल की बात की हम चर्चा नहीं करते’, रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines