Republic Day 2023: कर्तव्यपथ पर पहली बार अगली पंक्ति में VVIP की जगह श्रमजीवी, जानें इस बार क्या-क्या नया?
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Republic Day 2023: देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार के परेड के दौरान कुछ चीजें ऐसी होंगी जो पहली बार होंगी। परेड के दौरान भारत के स्वदेशी सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और नारी शक्ति का पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल की गणतंत्र दिवस परेड काफी खास है। परेड में जोश, देशभक्ति के उत्साह के साथ जनभागीदारी का संगम दिखेगा। आज गणतंत्र दिवस परेड में खास होने वाली चीजों पर डालते हैं नजर।
महिला राइडर्स का डेब्यू मार्च: विशेष रूप से डिज़ाइन की गई शाही वर्दी में पहली बार महिला राइडर्स इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ऊंट दस्ते के हिस्से के रूप में भाग लेंगी। सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना उन 12 महिला सवारों में शामिल होंगी, जो गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ के पारंपरिक मार्ग से विजय चौक से लाल किले तक मार्च करेंगी।
गणतंत्र दिवस परेड में डेयरडेविल्स: पहली बार, भारतीय सेना की महिला अधिकारी इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में प्रसिद्ध डेयरडेविल्स टीम के हिस्से के रूप में मिसाइल टुकड़ियों का नेतृत्व करने के साथ-साथ मोटरसाइकिलों की सवारी भी करेंगी। सिग्नल कोर की लेफ्टिनेंट डिंपल भाटी इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल टीम का हिस्सा होंगी। महिला अधिकारी पिछले एक साल से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रही थी।
गणतंत्र दिवस परेड में अग्निवीर: नए भर्ती हुए अग्निवीरों के पहली बार परेड का हिस्सा बनेंगे।
पहली बार NCB झांकी: पहली बार परेड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी शामिल होगी। एनसीबी की झांकी ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश देगी।
पहली पंक्ति में VVIP की जगह श्रमजीवी: इस बार गणतंत्र दिवस पर ऐसा पहली बार होगा जब पहली पंक्ति में VVIP की जगह श्रमजीवी दिखेंगे। इनमें रिक्शा चालक, फुटपाथ के दुकानदार, कर्तव्य पथ को विकसित करने वाले मजदूर और उनके परिजन शामिल रहेंगे। बता दें कि पहले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली पंक्ति में VVIP को जगह मिलती थी।
परेड में भारत में निर्मित हथियार: केंद्र की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सेना ने ‘आकाश’ मिसाइल, के-9 वज्र हॉवित्जर, एमबीटी जैसे केवल भारत में निर्मित हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भव्य परेड में अर्जुन, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल और अन्य भारत निर्मित हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
और पढ़िए – कर्तव्यपथ पर दिखी भारतीय सेना की ताकत; अर्जुन टैंक के अलावा हेलिना और ब्रम्होस का हुआ प्रदर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी के लिए ब्रिटिश निर्मित 25 पाउंड की तोपों के स्थान पर 105 मिमी भारतीय फील्ड गन का इस्तेमाल किया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: