शपथ लेते ही पहले क्या करेंगी CM Rekha Gupta? रिवील हुआ पहले दिन का शेड्यूल

Rekha Gupta Cabinet Today’s Schedule: दिल्ली में आज मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिलेगा। वहीं शपथ के फौरन बाद दिल्ली सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

Rekha Gupta

Rekha Gupta Cabinet Today’s Schedule: दिल्ली की शालीमार बाग सीट से शानदार जीत हासिल करने वाली रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिलेगा। रेखा गुप्ता के साथ बीजेपी के 6 बड़े चेहरे मंत्री पद की शपथ लेते नजर आएंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद रेखा गुप्ता का शेड्यूल भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

रेखा गुप्ता का शेड्यूल

खबरों की मानें तो शपथ के बाद रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्री दिल्ली सचिवालय पहुंचेंगे। कार्यभार संभालने के बाद आज शाम को ही दिल्ली कैबिनेट की बैठक देखने को मिलेगी। इस बैठक में दिल्ली से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैबिनेट की बैठक में बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए कई बड़े वादों पर मुहर लगाई जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री

गृह मंत्रालय ने गजट जारी करते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। इसी के साथ रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मौजूद 6 मंत्रियों के नाम की भी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा, मंजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन

रामलीला मैदान में होगा शपथ समारोह

दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। AAP नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना को भी इस शपथ समारोह में आमंत्रित किया गया है। खबरों की मानें तो 30,000 से ज्यादा लोग इस शपथ समारोह के गवाह बनेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ