---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

हरियाणा की बेटी के हाथ दिल्ली की कमान, रेखा गुप्ता को ओपी धनखड़ ने दिया 501 रुपये का शगुन

Delhi New CM Rekha Gupta: हरियाणा के जींद जिले की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनको नेता चुना गया। वे कल शपथ लेने जा रही हैं।

---विज्ञापन---

CM Rekha Gupta: हरियाणा के जींद जिले की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की कमान संभालेंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनको नेता चुना गया है। वे कॉलेज टाइम से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश धनखड़ ने उनको 501 रुपये का शगुन दिया। सीएम चुनने के लिए ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। वे कल 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हरियाणा के जुलाना में भी जोरदार जश्न मनाया गया।

यह भी पढ़ें:पिता बैंक मैनेजर, दादा रहे आढ़ती; दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता की फैमिली में कौन-कौन?

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी उनको बधाई दी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थीं। कॉलेज टाइम में ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़ गई थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की कैंडिडेट रहीं वंदना कुमारी को शिकस्त दी है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले स्थित जुलाना उपमंडल के गांव नंदगढ़ में 19 जुलाई 1974 को हुआ था।

---विज्ञापन---

दादा करते थे आढ़त की दुकान

बता दें कि रेखा गुप्ता के दादा मनीराम जिंदल एक आढ़ती थे। जुलाना कस्बे में उनकी गंगाराम-काशीराम के नाम से दुकान थी। उनके पिता का नाम जयभगवान है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में मैनेजर रह चुके हैं। उनकी मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ हैं। रेखा गुप्ता जब 2 साल की थीं, तभी उनके पिता का तबादला दिल्ली हो गया था। इसके बाद उनकी पूरी फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई थी। रेखा गुप्ता पहली बार एमएलए बनी हैं।

यह भी पढ़ें:हरियाणा में जन्म, ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर; रेखा गुप्ता कौन, जो बनीं दिल्ली की सीएम

---विज्ञापन---

फिलहाल बीजेपी की 21 राज्यों में सरकार है, लेकिन कहीं महिला सीएम नहीं है। बताया जा रहा है कि उनके नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से दिया गया था, जिसे बीजेपी ने मान लिया। इस चुनाव में उन्होंने 29595 वोटों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल उनके पास दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है।

First published on: Feb 19, 2025 10:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola