CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के साथ ही सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में धारा 132 और काम में बाधा डालने के आरोप में धारा 221 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
हत्या के प्रयास की धारा में 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी उम्र 41 साल है और नाम राजेश खिमजी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पशु प्रेमी है। वह सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों के खिलाफ आए फैसले से नाराज था। उसने जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हमला किया। इसमें रेखा गुप्ता को कई चोटें भी आई हैं।
सुबह ही दिल्ली पहुंचा आरोपी
आरोपी से स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो (IB) की टीमें पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी बुधवार सुबह ही राजकोट से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित गुजराती भवन गया। जहां से वह जनसुनवाई में पहुंचा।
आरोपी की मां का बयान आया सामने
जैसे ही ये घटना हुई, वहां अफरातफरी मच गई। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आरोपी की मां का भी बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पशु प्रेमी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खासा नाराज था। इसके बाद उसने दिल्ली जाने का फैसला लिया था। वह कई साल से कुत्तों और गायों को रोटियां खिलाता रहा है। आरोपी रिक्शा चलाता है।
ये भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का वीडियो आया सामने, CMO ने जारी किया बयान
आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें वह रिक्शे से सीएम के कैंप ऑफिस पहुंचता नजर आ रहा है। जनसुनवाई के दौरान जैसे ही सीएम रेखा आरोपी के सामने आईं, उसने कागज हवा में लहराया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने सीएम पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: ‘जमीन पर गिराकर मारने की कोशिश, 24 घंटे की रेकी’, हमलावर को लेकर दिल्ली के मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
14 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
15 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
16 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
19 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
21 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines