दिल्ली के लाल किला के पास बड़ा ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद लाल किला और चांदनी चौंक के पास हड़कंप मच गया. ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि धमाके की आवास दूर-दूर तक सुनाई दी. दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देश के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम में भी अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है.
इसके साथ ही उत्तराखंड को भी अलर्ट पर रखा गया है. रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू की गई है. बॉर्डर इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है. सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं.
महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दोपहर वर्षा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. अब, दिल्ली की घटना के बाद, उन्होंने एक बार फिर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
CISF के DG ने कहा है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मचारी तैयार हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
2 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
4 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines