Delhi News: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय गोपाल गुप्ता के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, जो फिलहाल परिवार के साथ जैतपुर इलाके में रह रहा था। आरोपी ट्रैफिक मार्शल की नौकरी करता था। पुलिस को आंख, हाथ और होंठों पर चोटों के निशान मिले हैं। क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम की जांच के बाद मौत को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है।
पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था मृतक
जांच टीमों को लग रहा है कि उसकी मौत चूहों के काटे जाने से हुई है। वहीं, असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से डेडबॉडी एम्स की मोर्चरी में भेजी गई है। अधिकारी रिपोर्ट का वेट कर रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार सुबह सवा साते बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जैतपुर-मीठापुर चौक के पास शव पड़ा है। पंक्चर की दुकान में उसकी हत्या की गई है। पुलिस के अलावा एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।
इसके बाद मृतक की शिनाख्त गोपाल गुप्ता के तौर पर हुई। जो फिलहाल जैतपुर एक्सटेंशन स्थित हरिनगर की गली नंबर 8 में रह रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के अलावा ट्रैफिक मार्शल के तौर पर काम करता था। वह नशे का आदी था, जो रविवार रात 10 बजे तक ठीकठाक था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली और हरियाणा पुलिस की लॉरेंस गैंग से मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
वह अपने जानकार राजेश और सोनू के साथ दुकान में सोया था, जो अगले दिन मृत मिला। शव खून से लथपथ मिला है। पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक अधिक नशे में था। उसे चूहे काटते रहे, लेकिन उसे पता नहीं लगा। राजेश ने भी कहा कि उसकी दुकान में चूहे अधिक है। गोपाल अधिक नशे में था। पुलिस मर्डर के एंगल से भी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 hr agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
7 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
7 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines