New Delhi: महिलाओं के साथ बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर्स के कैब ड्राइवरों द्वारा असभ्य व्यवहार की अक्सर घटनाएं सामने आती हैं। ऐसा की एक ताजा मामला सामने आया है। एक रैपिडो ड्राइवर ने आधी रात एक लड़की को मैसेज भेज दिया। हुस्नपरी नाम के ट्वीटर यूजर ने चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जो अब वायरल है।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, रैपिडो ड्राइवर ने उसे बताया कि वह उसकी आवाज सुनकर और उसकी डिस्प्ले पिक्चर देखने के बाद ही आया था। वरना वह पिकअप के लिए नहीं आता।
ट्विटर पर अपनी पोस्ट में महिला ने इस मुद्दे पर अपना रोष व्यक्त किया। उसके बाद से कैब कंपनी ने ड्राइवर के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: देश में 54 दहशतगर्द और 44 आतंकवादी संगठन बैन, जानें कौन हैं सबसे ज्यादा खूंखार और उनका मकसद
रैपिडो केयर्स ने दिया ये जवाब
रैपिडो केयर्स ने ने जवाब दिया है कि ये बेहद निराशाजनक है। हम माफी मांगते हैं। इस मामले पर निश्चित रूप से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्या आप कृपया अपना मोबाइल नंबर और आईडी साझा करें। कार्रवाई जरूर की जाएगी।
यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- ये घृणित है
हुस्नपरी के ट्वीट पर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं कई लोगों ने इस घटना को कैब कंपनी के संज्ञान में लाने के लिए सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि इन दिनों रैपिडो सेफ नहीं है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सभी ऐप, चाहे वह अमेज़न हो या फ्लिपकार्ट, ओला या उबर, जो अजनबियों को आपके स्थान के बारे में बताते हैं, कई लोगों के लिए समस्या हो सकती है।
एक अन्य यूजर ने कहा कि ये घृणित है। लंबे समय तक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के बाद मुझे कैब और ऑटो से ये उम्मीद नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत दिल दहला देने वाला है।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
3 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
7 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
9 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines