रांची के इस्लामनगर इलाके में स्थित तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने अशहर दानिश को गिरफ्तार किया था. 23 वर्षीय दानिश पर कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े होने का आरोप है. दानिश मूल रूप से वह बोकारो का रहने वाला है. उसके साथ रहनेवाले इंटर के छात्र को कभी उस पर कोई शक नहीं हुआ था.
वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की टीम दानिश को लेकर रांची और बोकारो पहुंची. यहां टीम ने कई लोगों से पूछताछ की. टीम ने रांची और बोकारो दोनों जगहों पर सीन को रिक्रिएट भी किया, जहां से दानिश को गिरफ्तार किया गया था.
रांची में लॉज से कुछ कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस दानिश को लेकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
ATS ने ली दानिश के घर की तलाशी
ATS टीम ने बाकारो के पेटरवार उत्तासारा स्थित दानिश के घर की तलाशी ली. इसके साथ ही टीम ने उत्तासारा में स्थित एक खाद-बीज की दुकान में पूछताछ की. मिली जानकारी के अनुसार, दानिश ने बम बनाने के लिए साल 2024 में पांच किलो पोटेशियम नाइट्रेट और यूरिया खरीदी थी.
कमरे से बरामद हुआ बम बनाने का सामान
अशरफ की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने रात 2 बजे से ही उसके लॉज की घेराबंदी शुरू कर दी थी. भारी संख्या में जवानों ने लॉज को घेर लिया और अशरफ को उसके कमरा नंबर 15 से गिरफ्तार कर लिया.
उसके कमरे की तलाशी लेने पर जो सामान मिला, वह चौंकाने वाला था. पुलिस को एक देसी कट्टा, एक कारतूस, हाइड्रोलिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, कॉपर सीट, बाल बियरिंग्स, चार चाकू, 10,500 रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल, वेगिंग मशीन, और सर्किट व मदरबोर्ड जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान मिले हैं. ये सभी चीजें बम और अन्य हथियार बनाने में इस्तेमाल होती हैं.
नदी में किया जाता था बम का परीक्षण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दानिश के कमरे से बारूद और बम, साथ ही बड़ी मात्रा में पोटेशियम नाइट्रेट और घर में बने हथियार बरामद किए गए. विस्फोटक इसी कमरे में बनाए जाते थे और फिर सुवर्णरेखा नदी के पानी में विस्फोट करके उनका परीक्षण किया जाता था.
पोटेशियम नाइट्रेट, जिसे साल्टपीटर भी कहा जाता है, एक रासायनिक यौगिक है जो उर्वरकों में भी पाया जाता है और बारूद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह एक सफेद क्रिस्टलीय पाउडर है, जो सांस लेने या निगलने पर हानिकारक हो सकता है.
सूत्रों ने बताया कि कमरे से विभिन्न आकार और तीव्रता के विस्फोटक बरामद किए गए हैं.
कमरा नं. 15 से की जाती थी भर्ती
जिस कमरे में दानिश बम बना रहा था उसकी संख्या कमरा नं. 15 थी, लेकिन ये कमरा सिर्फ बनाने की ही जगह नहीं थी इस कमरे से दूसरे लोगों की भर्ती भी की जाती थी.
सूत्रों ने बताया कि दानिश, जो पिछले साल किसी समय यहां रहने आया था, को भी सोशल मीडिया के जरिए काम करने वाले एक पाकिस्तानी हैंडलर ने भर्ती किया और कट्टरपंथी बनाया, जिसके बाद उसने भी लोगों को भर्ती करना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें- Delhi BMW Crash: ”अगर महिला है तो आप जमानत दे सकते हैं”, BMW कार हादसे की आरोपी ने अदालत से कही ये बात
सूत्रों ने बताया कि यह भर्ती और कट्टरपंथीकरण का ज़्यादातर काम सिग्नल मैसेजिंग ऐप के जरिए किया गया था, जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने वाले कई ऐप में से एक है. जो कुछ चल रहा था उसे छिपाने के लिए ‘इंटर्न इंटरव्यू’ या ‘बिजनेस आइडिया’ जैसे साधारण नामों से कई समूह बनाए गए थे.
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
1 hr agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
8 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
10 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
14 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
14 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
17 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines