दिल्ली में रामलीला और नवरात्र को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने समितियों को 1200 यूनिट बिजली फ्री देने का फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने तय किया है कि जिस तरह कांवड़ शिविरों में दिल्ली की समितियों को सहायता दी गई, उसी तरह दिल्ली सरकार अपनी तरफ से सभी रामलीला समितियों को भी 1200 यूनिट बिजली उपहार में देगी। यही प्रावधान दिल्ली की सभी रामलीला समितियों और दुर्गा पंडालों पर भी लागू होंगे।
योजना के लिए बनाई गई समिति
सीएम रेखा गुप्ता ने रामलीला और नवरात्र के लिए 1200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया है। साथ ही इसके लिए एक समिति बनाई है। यह समिति आयोजक कमेटी और संबंधिक के बीच समंवय करेगी। आयोजन कमेटी को कोई समस्या होने पर समिति में शिकायत की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार की व्यापारियों को बड़ी सौगात, 1600 करोड़ की GST होगी रिफंड
10 दिन चलेंगे नवरात्र
सितंबर के अंतिम सप्ताह में नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इस बार नवरात्र 9 की वजाय 10 दिन के होने वाले हैं। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होंगे जो 2 अक्टूबर तक चलेंगे। वहीं 2 अक्टूबर को दशहरा होगा। दिल्ली में कई जगह रामलीला का आयोजन होता है। इसके अलावा सैकड़ों जगह माता की चौकी लगती है। इन सभी को पूरे त्योहार 1200 यूनिट तक फ्री में बिजली दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता को मारने की थी प्लानिंग, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली में होती है विश्व प्रसिद्ध रामलीला
दिल्ली के लाल किला मैदान में हर साल होने वाली लव-कुश रामलीला भारत के साथ ही पूरे विश्व में प्रसिद्घ है। इस साल 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजन होगा। इसमें कई सांसद से लेकर बॉलीवुड कलाकार तक प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। कमेटी ने बताया कि इस बार बॉलीवुड के करीब 40 फिल्मी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
14 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines