Priyanka Gandhi reaction on Ramesh Bidhuri statement: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बयान पर बुधवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी का बयान बेहद बेहूदा था। आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इन फिजूल की बातों की हम (कांग्रेस) चर्चा नहीं करते हैं।
भाजपा नेता के बयान से ज्यादा जरूरी है दिल्ली के लोगों के मुद्दे
प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के बयान पर कहा कि वह एकदम हास्यास्पद टिप्पणी थी। उन्होंने कभी अपने गालों के बारे में तो बात नहीं की। आगे उनका कहना था यह सब बेहद अनावश्यक मुद्दे हैं। इस समय जब दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है, इस दौरान हमें दिल्ली की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
भाजपा नेता के इस बयान पर मचा था बवाल
जानकारी के अनुसार कालकाजी इलाके में बीते दिनों एक कार्यक्रम था। इस दौरान रमेश बिधुड़ी ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बता दें रमेश बिधूड़ी ने कथित तौर पर “कालकाजी इलाके की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देने की बात कही थी”।
5 फरवरी हो होंगे विधानसभा चुनाव
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होने हैं। यहां 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, जिनमें कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। राजधानी में मतदान के लिए 13000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: महरौली BJP प्रत्याशी के विरोध में बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लहराए पोस्टर
संबंधित खबरें
दिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
36 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
55 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
17 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
19 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
21 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines