Ramesh Bidhuri remarks on Atishi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज AAP, बीजेपी और कांग्रेस के नेता नामांकन कर रहे हैं। इस बीच कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं। बिधूड़ी ने इस दौरान केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ रुपये भी हजम कर गए।
बिधूड़ी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा आतिशी ने पिछले चार वर्षों में लोगों से मुलाकात नहीं की है और अब वोट पाने के लिए हिरनी की तरह घूम रही हैं। राजधानी में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने कहा दिल्ली की जनता गलियों में नरक भोग रही है, गलियों की हालत देखिए, कभी आतिशी गई नहीं लोगों से मिलने। अब चुनाव के समय जैसे जंगल में हिरनी भागती है, वैसे आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें अब किसे बनाया प्रत्याशी?
पहले भी कर चुके टिप्पणी
इससे पहले 5 जनवरी को बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं। उसी दिन भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बनाई गई हैं, वैसे ही कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। इसके बाद उन्होंने अपने इस बयान को लेकर माफी मांग ली।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव में सपा-टीएमसी ने AAP को क्यों दिया समर्थन? अखिलेश यादव-अभिषक बनर्जी ने बताई वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines