दिल्ली में आज भारी ट्रैफिक जाम होगा; घर बैठे ऐसे लें मेट्रो की टिकट, DMRC का स्पेशल प्लान तैयार

Delhi Metro Advisrory: रक्षाबंधन के लिए आज दिल्ली मेट्रो की अतिरिक्त ट्रेनें दौड़ेंगी। भीड़ से बचने को भी DMRC ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसे मुताबिक लोग घर बैठे टिकट खरीद सकते हैं, आइए जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो ने क्या प्लान बनाया है?

Delhi Metro Station

Delhi Metro Station (File Photo)

Rakshabandhan Special Delhi Metro Plan: आज रक्षाबंधन का त्योहार है। आज बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घर से निकलेंगी। भाई भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए जाएंगे। इस मौके पर भाई-बहनों को आने-जाने में दिक्कत न हो और भीड़ में भी न फंसना पड़े। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पेशन प्लान तैयार किया। एक रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली मेट्रो की स्टैंड बाई ट्रेनें तैयार रहेंगी। आज यानी 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली मेट्रो अतिरिक्त ट्रेने दौड़ाएगी, ताकि भीड़ में फंसकर लोगों का त्योहार खराब न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑनलाइन मोड में टिकट खरीदें लोग

DMRC ने आज अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए हैं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया है। यात्रियों से DMRC ने अनुरोध किया है कि वे टिकट काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिए घर बैठे टिकट खरीदें। ग्राहक सेवा केंद्रों से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड/स्मार्ट कार्ड खरीद सकते हैं। ऑनलाइन क्यूआर कोड से टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए मोबाइल ऐप यानी DMRC मोमेंटम 2.O, व्हाट्सऐप, पेटीएम, वन दिल्ली, अमेजन ऐप का भी उपयोग करें। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए गार्ड/ग्राहक सुविधा एजेंट (CFA) भी तैनात किए गए हैं।

दिल्ली में आज इन रास्तों पर होगा ट्रैफिक जाम

मथुरा रोड, बुराड़ी, वजीराबाद, नरेला, बवाना, समयपुर बादली, रोहिणी, कालिंदी कुंज, यमुना विहार, त्रिलोकपुरी, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर, महरौली, लाजपत नगर, उत्तम नगर, जनकपुरी, डाबड़ी, द्वारका, आनंद विहार, कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, साकेत, वसंत कुंज, नेताजी सुभाष प्लेस, चांदनी चौक, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, निर्माण विहार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ