राज्यसभा में JP नड्डा PM मोदी की तारीफ में बोले- लीडर को लीडर बनना पड़ता, ट्यूटर्ड से काम नहीं चलता

BJP National President JP Nadda

BJP National President JP Nadda

विज्ञापन

BJP National President JP Nadda Praised PM Narendra Modi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने राज्यसभा सदन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सरकारें नियम और कानून के तहत चलती हैं। नियम और कानून के भी अपनी सीमाएं होती हैं। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा कि मोदी जी जो काम कहते हैं, वह करते हैं, पक्का काम करते हैं, कच्चा काम नहीं करते और इसलिए पक्के तरीके से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को महिला हितैषी बताया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां लोकसभा में 42 सांसद हैं, राज्यसभा में 14 सांसद हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 मंत्री महिलाएं हैं।

मोदी के नेतृत्व में देश को पहली महिला रक्षामंत्री मिलीं

नड्डा ने कहा कि भाजपा पहली और अकेली ऐसी पार्टी है, जो संवैधानिक तौर पर 33% आरक्षण महिलाओं को हर कमेटी में देती है। उन्होंने कहा कि चाहे वह कमेटी नेशनल हो या बूथ स्तर पर ही क्यों न हो, हम हर जगह महिलाओं को आरक्षण पार्टी दे रही हैं। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में आगे कहा कि मोदी जी ने अपने नेतृत्व में पहली महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पहली महिला रक्षामंत्री भी निर्मला सीतारमण के रूप में देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन

नड्डा ने राज्यसभा में ही अपने वक्तव्य में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ शब्दावली ही अपने आप में हमारे सरकार की, हमारे प्रधानमंत्री की विचार शक्ति है, जो हमारे समाज में महिलाओं को देखने के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए एक दिशा देती है। जेपी नड्डा ने सदन की कार्रवाई में महिलाओं के बारे में कहा कि हमारे पूर्वजों और संस्कृति ने महिलाओं को समाज में जिस तरह से प्रतिस्थापित किया, वह दर्शाता है कि सदा से हमारी संस्कृति में महिलाओं का स्थान उज्ज्वल रहा है।

चुटकुले वाले अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा

सदन की कार्रवाई में उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया, जब सदन में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने चुटकुले के अंदाज में OBC सेक्रेटरी वाले मुद्दे पर अपने बातों को रखा। कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया था कि कुल 70 सेक्रेटरी हैं, उनमें से केवल 3 ही OBC वर्ग से आते हैं। इस आरोप पर आज सदन में नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक कितने सेक्रेटरी OBC वर्ग में बने थे? फिर ऐसा वाकया हुआ कि नड्डा ने कहा कि लीडर को लीडर बनना पड़ता है, ट्यूटर्ड से काम नहीं चलता है। नड्डा के इस चुटकुले वाले अंदाज पर गृहमंत्री अमित शाह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ