नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली सरकार में मंत्री और कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन के साथ जम्मू और कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें पार्टी की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
और पढ़िए –Earthquake in Joshimath: भूकंप के बाद जोशीमठ में और चौड़ी हुई दरारें! आपदा सचिव ने जारी किया ये बयान
पार्टी के कामकाज की समीक्षा की
इस बैठक में संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पार्टी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी ली। इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान को गति देने के प्रयासों की भी समीक्षा की गई और इसको लेकर एक रणनीति तैयार की गई।
राजनीतिक ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी ‘आप’
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में अगले विधानसभा और पंचायत चुनाव में पूरी राजनीतिक ताकत के साथ हिस्सा लेगी और चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा ” हम अगला विधानसभा और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे और इसके लिए सभी को तैयार रहना होगा।’
जनता समर्थक आम आदमी की सरकार का चुनाव करेंगे
संदीप पाठक ने जनता के मुद्दों को उजागर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी नेताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उनसे उसी उत्साह के साथ काम करना जारी रखने और जनता की आवाज बनने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा “हमें जम्मू-कश्मीर के उत्थान और विकास के लिए काम करना है।” पाठक ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपार प्यार और समर्थन दिया है और वह दिन दूर नहीं जब लोग अगले विधानसभा चुनावों के बाद अपनी जनता समर्थक आम आदमी की सरकार का चुनाव करेंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines