हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बोले-भाजपा सरकार ने मेहुल चौकसी को एंटीगुआ की नागरिकता दिलवाने में की मदद 

विज्ञापन
Raghav Chadha

नई दिल्ली: आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस रद्द होने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीबीआई- ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो पूरा सख्त रहती है। झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाती है, लेकिन हज़ारों करोड़ के फ्रॉड करने वाले बीजेपी के दोस्तों के साथ कुछ नहीं करती।

मेहुल चौकसी को रेड कारपेट सुविधा उपलब्ध करा रही

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार मेहुल चौकसी को रेड कारपेट सुविधा उपलब्ध करा रही है। पुरी भाजपा उसे बचाने में लगी हुई है। आप नेता ने ईडी-सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत दुख की बात है कि केंद्र सरकार की ईडी-सीबीआई मेहुल चौकसी के खिलाफ इंटरपोल को सबूत देने में नाकाम रही, इसलिए इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को रद्द कर दिया। आखिर क्यों सीबीआई-ईडी मेहूल चौकसी को बचाने में लगी है?

भारत से फरार करवा दिया

राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि 2018 में दावोस में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में प्रधानमंत्री के साथ मेहुल चौकसी भी खड़े थे। यह तस्वीर जारी की भी की गई। उसके दो दिन बाद ही पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि उसने 13500 करोड़ का गबन कर दिया। लेकिन जब तक एफआईआर दर्ज हुआ तब तक केंद्र सरकार ने मेहुल चौकसी से सांठगांठ कर उसे भारत से फरार करवा दिया।

विज्ञापन

नागरिकता दिलवाने के लिए NOC जारी की

आप नेता ने कहा कि जब वह भाग कर एंटीगुआ पहुंचा तो भाजपा सरकार ने उस पर कार्रवाई करने के बजाय उसे एंटीगुआ की नागरिकता दिलवाने के लिए NOC जारी कर दिया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उसे एंटीगुआ की नागरिकता मिली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय जनता पार्टी को करोड़ों रुपए का चंदा दिया।

भाजपा के नेताओं से रिश्ते

भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। आप नेता ने कहा कि चड्ढा ने भाजपा से कई सवाल किए और पूछा कि मेहुल चोकसी को किसने सूचना दी कि उसके खिलाफ जांच होगी, ताकि वह फरार हो सके? मेहुल चौकसी ने भाजपा को कितने करोड़ रुपए चंदे दिए? भाजपा सरकार ने क्यों मेहुल चौकसी को दूसरे देश की नागरिकता लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola