Traffic congestion seen on the Delhi-NCR: एनसीआर में बुधवार शाम तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम लगा। यहां दिल्ली-गुरुग्राम, बीआरटी, बाहरी रिंग रोड पर घंटों वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। शाम को ऑफिस से घर लौट रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की और वीडियो शेयर की।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, सरोजनी नगर और कनॉट प्लेस के आउटर सर्किंल पर लंबा जाम लगा। एक यूजर ने ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 की एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यहां 17 मिनट की बारिश हुई और यहां Venice lake जितना पानी भर गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने महरौली-बदरपुर रोड पर बारिश के बाद 5 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम की शिकायत की। यहां गाड़ियां बंपर टू बंपर चलती दिखाई पड़ी। पानी भरने के बाद कुछ वाहन सड़क पर खराब हो गए, जिससे यहां लंबा जाम लग गया।
मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को NCR में बादल छाए रहेंगे। यहां 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: कौन है संजीव जैन? पुलिस ने 60KM पीछा करके पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: IAS कोचिंग सेंटर के सीवरेज कैसे हुए ब्लॉक? News 24 की जांच में 3 छात्रों की मौत का सच आया सामने
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
15 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines