Rain in Delhi NCR: दिल्ली से सटे नोएडा में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को प्रदूषण और स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं ठंड और बढ़ सकती है. पहले ही शीत लहर चलने से लोग ठिठुर रहे हैं और अब बारिश होने से ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है. वहीं आज दिल्ली में मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, IGI एयरपोर्ट पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है.
पिछले एक हफ्ते से ठिठुर रहे लोग
बता दें कि दिल्ली और नोएडा में पिछले एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. स्मॉग के साथ फॉग और शीत लहर ने लोगों को हाड़ कंपा दिए हैं. ठिठुरन बढ़ने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर रहा है. बीते दिन अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 5.8 रिकॉर्ड हुआ, जो इस साल का सबसे कम और सर्दी के सीजन का तीसरी बार सबसे कम न्यूनतम तापमान है. बीते दिन पालम एरिया सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.8 रिकॉर्ड हुआ.
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई शीत लहर
बता दें कि उत्तरी पंजाब और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. पछुआ हवाओं के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिमी भारत में 135 समुद्री मील की रफ्तार से चलने वाली पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है. इसके असर में दिल्ली-NCR में 14 जनवरी तक मौसम खराब ही रहेगा. हालांकि सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन होने की उम्मीद कम है. वहीं 13-14 जनवरी को आसमसान में हल्के बादल छाए रहेंगे.
2 दिन और बादल छाने का अनुमान
IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 7 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5) रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 से -3.0) रहने की संभावना है. अगले 5 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो सकती है. कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी, यानी दिन में भी ठिठुरन महसूस होती रहेगी.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines