Delhi NCR Weather: कहने को तो अप्रैल शुरू हो गई है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अभी भी फरवरी जैसी शीतलता है। इसकी वजह आए दिन बारिश होना है। 7 अप्रैल की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। दिल्ली एनसीआर में नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि ये ठंडा मौसम कुछ ही दिनों का है। 9 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बताई जा रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD की वार्निंग से बढ़ी टेंशन
मौसम विभाग का मानना है कि 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक तेज धूप और दिन का पारा करीब 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। तेज धूप रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
बता दें कि 15 मार्च से लेकर 7 अप्रैल और 8 अप्रैल तक कई पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इसकी वजह से आंधी तूफान आने की वजह से दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और लू से राहत देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: ‘GMT की जगह अब महाकाल स्टैंडर्ड टाइम’, धर्मेंद्र प्रधान की मांग पर विपक्ष ने कसा तंज
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
14 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
16 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
18 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines