Railways Run 283 Special Trains Chhath Puja: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए इस वर्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह एलान करते हुए जानकारी दी, कि छठ पूजा तक 283 विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है, ये ट्रेने 4,480 राउण्ड लगाएंगी। भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और त्योहारों के समय ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या में कई गुना तक इजाफा हो जाता है। कुछ दिनों में दिवाली और छठ का त्योहार आने वाला है। ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेने चलवाएगा।
ये स्पेशल ट्रेने चलेंगी
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक रेल मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘दिल्ली-पटना, ओखा-नाहरलागुन, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर,बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल आदि ओखा-नाहरलागुन, हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई,आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।
नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बंगूलरू, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल मार्ग पर भी विशेष ट्रेनें चलेंगी। उल्लेखनीय है, 2022 में भी भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनों की 2,614 फेरों को अधिसूचित किया था। अनारक्षित कोचों में यात्रियों के आसान प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में भीड़-नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
सुरक्षा के लिए आरपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन में यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
‘मे आई हेल्प यू’ बूथ चालू रहेंगे
रेलवे ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ चालू रखे गए हैं, जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कर्मी और टीटीई तैनात हैं। साथ ही चिकित्सा टीमें कॉल के जरिए प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। पैरामेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी।
स्टेशनों पर सफाई के लिए निर्देश
रेल मंत्रालय ने कहा, सुरक्षा और सतर्कता विभाग के कर्मचारियों की ओर से किसी भी कदाचार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, विशेष रूप से प्लेटफार्मों और सामान्य तौर पर स्टेशनों पर सफाई बनाए रखने के निर्देश जोनल मुख्यालय की ओर से दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
14 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
14 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
18 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
20 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
20 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines