Railway Cancel Emu Trains: दिल्ली से हरियाणा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर हैं। नॉर्थन रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक नई दिल्ली से फरीदाबाद, पलवल और शकूरबस्ती तक जाने वाली 6 ईएमयू ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि कोहरे के चलते ये निर्णय लिया गया है। इस रूट पर चलने वाली अन्य पैसेंजर ट्रेन के अनुसार लेागों से यात्रा करने की अपील है।
बस, मेट्रो समेत अन्य वैक्लपिक साधनों का यूज करें लोग
वहीं, रेलवे के इस फैसलें से रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन में नाराजगी है। एसोसिशन के अध्यक्ष प्रधान प्रकाश मंगला ने कहा कि इससे करीब 60 हजार से अधिक रेल यात्रियों को परेशानी होगी। उनका कहना था कि वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से वैक्लपिक व्यवस्था करने की अपील करते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों से खरीदें सस्ते सूट, 200 से 500 रुपये तक दाम
रेलवे ने कोहरे में सुगम परिचालन के किए बंदोबस्त
मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर से एनसीआर में तड़के घना कोहरा पड़ेगा। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन और रेलवे अधिकारिरयों से इसके लिए पर्याप्त बंदोबस्त करने की अपील की गई है, जिससे किसी भी हादसे से बचा जा सके और यात्रियों को भी परेशान न हो। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे में लोगों को परेशान न हो इसके लिए रेलवे पटरियों पर गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बड़े स्टेशनों पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेनों की टाइमिंग और लाइव लोकेशन बताई जा रही है।
ये छह ट्रेन रहेंगी रद्द
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पलवल-नई दिल्ली सेक्शन पर छह ईएमयू ट्रेन रद्द की गई हैं। ये ट्रेन शकूरबस्ती, नई दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए कोसीकलां तक आवाजाही करती हैं। बता दें रद्द होने वाली ट्रेनों में सुबह 10 बजे शकूरबस्ती से पलवल, दोपहर एक बजे पलवल से शकूरबस्ती, सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद से पलवल, सुबह 8:05 बजे पलवल से गाजियाबाद, सुबह 4:15 बजे नई दिल्ली से कोसीकलां जाने वाली और रात 7:45 बजे कोसी कलां से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेन शामलि हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों की डिटेल
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines