क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना वोट डालेंगे? जानें, पार्टी के सीनियर नेता का जवाब
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

इससे पहले शनिवार को शशि थरूर ने कहा है कि गांधी परिवार किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बार-बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पीसीसी प्रमुखों द्वारा किए गए कथित भेदभाव के बारे में शिकायत की है। थरूर ने कहा कि युवा और पार्टी के निचले स्तर के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि वरिष्ठ खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।
थरूर ने अपने अभियान के दौरान गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे युवा मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। मुझे निचले स्तर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वरिष्ठ लोग खड़गे के साथ जा रहे हैं। हम बदलाव के बारे में बात कर रहे हैं और बड़े लोग इसका विरोध करते हैं।”
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, “किसी भी कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से गांधी परिवार से दूरी बनाना मूर्खता होगी क्योंकि गांधी परिवार लोकप्रिय है और उनका डीएनए पार्टी के खून से चलता है।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: