---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Elections : ‘मोदीजी से कांप जाते हैं केजरीवाल’, राहुल गांधी का तीखा हमला, पूर्व CM ने दिया जवाब 

Delhi Assembly Elections 2025: राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आए तो छोटी सी गाड़ी में थे। लेकिन अब उन्होंने अपने रहने के लिए शीशमहल बनवाया। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi on Arvind Kejriwal: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज है। चुनावी रैलियों में नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओखाला और पटपड़गंज विधानसभा में चुनावी रैलियां की।इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब केजरीवाल पहली बार सीएम बनें थे तो वह छोटी सी कार में चलते थे, लेकिन अब उन्होंने रहने के लिए आलीशान शीश महल बनाया है। आगे राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल जो मन में आता है वह बोल देते हैं। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी, तो वे वहां नहीं थे। राहुल गांधी ने कहा कि किसी और पार्टी के लोगों का तो पता नहीं लेकिन केजरीवाल मोदीजी के नाम से कांप जाते हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली दंगों में कांग्रेस अल्पसंख्यक लोगों के साथ खड़ी रही

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब दिल्ली में दंगे हुए तो वे पीड़ित लोगों की मदद के लिए उनके बीच नहीं थे, जब दिल्ली के अल्पसंख्यकों को उनकी जरूरत थी तो वह उनके साथ नहीं खड़े हुए। राहुल बोले की केजरीवाल ने कहा था कि वे स्वच्छ राजनीति करेंगे, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ। अब वह शीशमहल वाली राजनीति करते हैं। छोटी गाड़ी और लोकपाल बिल सब भूल गए।

---विज्ञापन---

दिल्ली की जनता जान चुकी है केजरीवाल की सच्चाई

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल की सच्चाई जान चुकी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में ये जनता ‘आप’ को सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा में पहले मनीष सिसोदिया आप के उम्मीदवार थे, जो शराब घोटाले के आर्किटेक्ट थे। जो अब ‘डरकर’ पटपड़गंज से जंगपुरा विधानसभा भाग गए हैं।

---विज्ञापन---

लोग पूछ रहे हैं राहुल गांधी जी “राजमहल” पर चुप क्यों है?

राहुल गांधी के बयान पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी ने दिल्ली में बीजेपी वालों का भाषण दोहराया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता को बता क्यों नहीं देते कि बीजेपी और कांग्रेस में क्या समझौता हुआ है? आगे उन्होंने कहा कि मोदीजी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? रॉबर्ट वाड्रा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्यों 30% दिल्ली वालों को नहीं मिलेगा पीने का पानी? CM आतिशी ने बताई ये वजह

First published on: Jan 28, 2025 09:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola