Rahul Gandhi OBC Conference: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का OBC सम्मेलन चल रहा है, जिसका उद्देश्य OBC समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है। कांग्रेस के ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलितों और आदिवासियों की समस्या समझना आसान है, लेकिन OBC वर्ग के मुद्दों और समस्याओं को समझना काफी मुश्किल है। जातीय जनगणना न कराना हमारी गलती थी, लेकिन अब हम वक्त रहते अपनी गलती को सुधार रहे हैं।
OBC की रक्षा नहीं करने पर जताया अफसोस
राहुल गांधी ने कहा कि साल 2004 से राजनीति में हूं और आज जब-जब भी पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैंने कई गलतियां की हैं। सबसे बड़ी गलती OBC वर्ग को लेकर की है। मैंने OBC वर्ग के लोगों की रक्षा उस तरह नहीं की, जिस तरह करनी चाहिए थी। क्योंकि मैं OBC वर्ग की समस्याओं और मुद्दों को गहराई से नहीं समझ पाया था। अगर OBC वर्ग के इतिहास, संघर्ष, मुद्दों और समस्याओं के बारे में पता होता तो जातीय जनगणना करा लेता। गलती कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि मुझसे हुई है और अब मैं अपनी गलती को सुधारने जा रहा हूं।
यह भी पढ़ें:Video: Rahul Gandhi ने दिल्ली में झुग्गीवालों से की मुलाकात, सामने आई ये बात?
सम्मेलन का उद्घाटन मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया
बता दें कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के OBC सम्मेलन का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया और समापन राहुल गांधी ने किया। सम्मेलन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत देशभर के OBC नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना की मांग को दोहराया।
यह भी पढ़ें:‘ट्रंप ने सीजफायर करवाया, देशभक्त कहने वाले भाग गए…’ राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
सम्मेलन में OBC वर्ग के लिए की गई मांगें
बता दें कि सम्मेलन में OBC के लिए 27% राजनीतिक आरक्षण, स्वतंत्र OBC मंत्रालय और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग की गई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जहां RSS और BJP को सामाजिक न्याय के खिलाफ जहरीला संगठन बताया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। वहीं कांग्रेस के इस OBC सम्मेलन को बिहार में OBC वोटर्स को लामबंद करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि बिहार में OBC और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के वोटर्स निर्णायक हैं और विधानसभा चुनाव के परिणामों पर इनका असर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
8 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
19 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines