हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का लाल किले से संबोधन, बोले-जो दिखाया जा रहा वो सच नहीं, सब एक-दूसरे से करते हैं मोहब्बत

विज्ञापन
राहुल गांधी

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा: लाल किले से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव में उन्होंने कहा, 2004 में जब मैं राजनीति में आया। तब हमारी सरकार थी। तब यह प्रेस वाले 24 घंटे मेरी प्रशंसा करते थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद मैं भट्टा परसौल चला गया। मैंने किसानों का मुद्दा उठाया। उसके बाद प्रेस वाले मेरे पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने हजारों-करोड़ रुपये मेरी छवि को खराब करने के लिए लगा दिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दिखाने के लिए हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की और तिरंगे झंडे को श्रीनगर में फहराएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1606631357136109571?s=20&t=zIf4AiwoLWHcSuffHVh5JQ

 

हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म की बात करती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर लोगों को मारना चाहिए, गरीबों को कुचलना चाहिए। मैंने गीता, उपनिषद पढ़ा, लेकिन ऐसा कहीं नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं किसी ने हिंसा देखी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कुत्ते, गाय, भैंस, भी आए, लेकिन किसी ने किसी को नहीं मारा। उन्होंने कहा कि जैसा हमारा हिंदुस्तान है, वैसी ही यह यात्रा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1606627743965536256?s=20&t=zIf4AiwoLWHcSuffHVh5JQ

देश में नफरत नहीं सब एक-दूसरे से करते हैं मोहब्बत 

चीन मुद्दे पर बोलते राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन हड़पी है। इस पर केंद्र सरकार बात क्यों नहीं करती है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा दिन आए, जब शंघाई में कोई नए जूते खरीदे तो उस लिखा हो मेड इन इंडिया। आगे अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि 24 घंटे टीवी चैनल्स पर हिंदू-मुस्लिम होता है। मीडिया कभी प्यार-मोहब्बत की बात नहीं करता। उन्होंने कहा देश में नफरत फैलाई जा रही। हमारी बात टीवी पर कभी नहीं दिखाते। लेकिन देश के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1606623455335829506?s=20&t=zIf4AiwoLWHcSuffHVh5JQ

बीजेपी डर गई- मल्लिकार्जुन खड़गे 

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डर गई है। इसलिए कोविड-19 का बहाना बनाया जा रहा है। यात्रा को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।  बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची है। सुबह दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत की। आगे चलकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं। इस बीच राहुल की यात्रा में आईटीओ के पास मशहूर एक्टर कमल हासन भी जुड़े। इसके अलावा जयराम रमेश, पवन खेड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता समेत अन्य लोग यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola