Raghav Chadha Rally Rohtas Nagar: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आज रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी सरीता सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली की शुरुआत में, सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करें और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करें। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने मृत आत्माओं के प्रति शोक जताया।
रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला। पूरे इलाके में ‘झाड़ू लाओ, बदलाव लाओ’ के नारे गूंजते रहे। राघव चड्ढा के जोशीले भाषण के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जमकर तालियां बटोरीं।
यह चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि बदलाव की बयार
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से अपील की कि वे यह तय करें कि पिछले पांच सालों में विकास के मामले में कौन सा प्रतिनिधि उनके हित में खड़ा रहा।
राघव चड्ढा ने जनता से अपील की कि वे इस बार के चुनाव में अपना फैसला सोच-समझकर लें। उन्होंने कहा, “रोहतास नगर ने पहले भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरिता सिंह को अपना विधायक चुना था, और उन्होंने काम करके दिखाया था। वहीं, पिछले पांच साल में मौजूदा विधायक ने कैसा काम किया है, यह भी आप सब देख चुके हैं। अब यह निर्णय आपको लेना है कि कौन बेहतर विधायक था और किसकी सरकार में आपके क्षेत्र का विकास हुआ।
केजरीवाल सरकार बनाम अन्य सरकारें
राघव चड्ढा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार होती है और विधायक भी आम आदमी पार्टी से होता है, तो विकास की रफ्तार 500 गुना तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो कितना काम हुआ और जब अन्य पार्टी का विधायक आया, तो विकास की रफ्तार क्यों थम गई?
राजनीति में आने का उद्देश्य
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता मध्यम वर्गीय और शिक्षित परिवारों से आते हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश इसलिए किया, क्योंकि देश को एक साफ-सुथरी और जनता के लिए काम करने वाली राजनीतिक पार्टी की जरूरत थी। राघव चड्ढा बोले कि हमने यह पार्टी इसलिए बनाई ताकि देश में राजनीति की दिशा बदले। हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना है। हम राजनीति में इसलिए नहीं आए कि हमें कुर्सी चाहिए, बल्कि इसलिए आए क्योंकि जनता को एक राजनीतिक विकल्प चाहिए था।
जनकल्याण की नीति
वहीं जीएसटी पर हमला बोलते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अगर आप साल के 100 रुपये कमाते हैं, तो आप केंद्र सरकार को 50 से 60 रुपये कई टैक्सों के तौर पर दे देते हैं। लेकिन बदले में केंद्र सरकार जनता को क्या देती है? कुछ नहीं देती। यह सरकार का दायित्व बनता है कि जो टैक्स आप सरकार के खाते में जमा कराते हैं, तो बदले में आपको सुविधाएं दे। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियां आम आदमी पार्टी के कल्याणकारी मॉडल को ‘फ्रीबी’ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर अरविंद केजरीवाल सरकार में नहीं आते, तो क्या दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अच्छी शिक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता?
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार न केवल जनता को बुनियादी सुविधाएं दे रही है, बल्कि दिल्ली को देश का सबसे विकसित शहर बनाने के लिए भी काम कर रही है।
AAP को भारी जीत की उम्मीद
राघव चड्ढा ने भरोसा जताया कि इस बार आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में 62 से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का जोश और प्यार इस बात का संकेत है कि दिल्ली में एक बार फिर ‘झाड़ू’ चलेगी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।
सांसद राघव चड्ढा ने सरिता सिंह को एक मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं और पार्टी के संघर्ष और सफलता की गवाह रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरिता सिंह को अपना समर्थन दें और झाड़ू के निशान पर वोट करें।
यह भी पढ़ें – ‘यमुना में जहर’ बयान पर बढ़ीं अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, कोर्ट ने इस तारीख को किया तलब
संबंधित खबरें
दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
2 mins agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 hr agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
5 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
20 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines