Raghav Chadha Roadshow: आप सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को आदर्श नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश कुमार गोयल के लिए रोड शो कर जनता से मुलाकात की। इस रोड शो में हजारों की तादाद में युवा और महिलाएं शामिल हुईं। रोड शो में आई लोगों की भीड़ ने दिखा दिया कि ये चुनाव खुद दिल्ली की जनता लड़ रही है। दिल्ली अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से जिताने का संकल्प ले चुकी है।
दिल्ली से मिल रहा सपोर्ट
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमें जिस तरह से लोगों का सपोर्ट मिल रहा है, इससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में फिर से भारी बहुमत से बनेगी। हमें लोगों से बहुत प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।
आप पार्टी ने दिल्ली के लोगों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वादे किए हैं। दिल्ली के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पार्टी ने दिल्ली के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी देने के लिए भी कई कदम उठाए हैं।
लोगों को मिलेगा रोजगार
बेरोजगारी पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि अगले 5 साल में सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रोजगार देना होगा। अगर युवाओं के हाथ में रोजगार आता है, तो देश मजबूत होगा। इसलिए मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज किए गए रोजगार के वादे बहुत महत्वपूर्ण हैं और दिल्ली के युवा इस वादे को जरूर पसंद करेंगे। हम जो कहते हैं, वह करते हैं, इसलिए हम अपना वादा जरूर पूरा करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने लोगों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वादे किए हैं और हम इन वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। आप सरकार दिल्ली को एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध शहर बनाएगी।
यह भी पढ़ें – Delhi Elections: AAP, BJP या Congress, कौन जीतेगा दिल्ली का दंगल? C Voter के सर्वे में सामने आए ये आंकड़े
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
13 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
19 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
20 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines