Six Feet Long Python Rescue Operation: एक शख्स ने बाहर जाने के लिए कार स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। कार में खराबी देखने के लिए उसने बोनट खोलकर चैक करना चाहा, लेकिन जैसे ही उसे बोनट खोला, उसके होश उड़ गए। अजगर फन फैलाकर फुंकार मार रहा था। घबराकर वह गिर गया। उसने आनन फानन में स्नेक कैचर को फोन किया। वहीं मामला जानकर आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। सभी ने अपने स्तर पर अजगर को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह काफी लंबा था और कुंडली मारकर इंजन के चारों तरफ लिपटा हुआ था।
<
>
रेस्क्यू करके वन विभाग को सौंपा गया अजगर
मामला दिल्ली के चितरंजन पार्क का है। अजगर दिखने और उसके बाहर निकालने तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Wildlife SOS ऑर्गेनाइजेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसी संस्था के सदस्यों ने अजगर का रेस्क्यू भी किया। करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को कार के इंजन से निकाला जा सका। इंजन से निकालकर उसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वीडियो को @wildlifesos के सोशल मीडिया अकाउंट पर 17 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था।
यह भी देखें: Om Puri की 10 अनदेखी तस्वीरें और अनसुने राज
वीडियो शेयर करके लोगों से सतर्क रहने को कहा
Wildlife SOS की टीम ने बताया कि कार के इंजन में अजगर के होने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। सबसे पहले अजगर को लोकेट किया। इसकी लंबाई का अंदाजा लगाया तो यह करीब 6 फीट लंबा था। इसके बाद उसकी पूंछ पकड़कर उसे बाहर निकाल लिया गया और एक थैले के अंदर डाल दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अकाउंट पर शेयर करके लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। मौके पर मौजूद लोगों को भी बताया कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? अजगर खतरनाक हो सकता है, अगर यह जकड़ ले तो जान भी जा सकती है। वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट करके रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा भी है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
4 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
4 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
7 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
8 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
18 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines