---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

पति को ब्लू फिल्म देखने की लत, पत्नी से कहता आपत्तिजनक कपड़े पहनो; थाने में रखी ये डिमांड

Adult Movie Lover Husband Forced Wife To Be Like Porn Star: एक शख्स को रात में ब्लू फिल्म देखने की लत लग गई। वह अपनी पत्नी को भी आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए कहने लगा। वह उसे कहता कि तुम भी पोर्न स्टार की तरह दिखनी चाहिए। ऐसा करने के लिए वह उस पर दबाव […]

---खबर नीचे जारी है---

Adult Movie Lover Husband Forced Wife To Be Like Porn Star: एक शख्स को रात में ब्लू फिल्म देखने की लत लग गई। वह अपनी पत्नी को भी आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए कहने लगा। वह उसे कहता कि तुम भी पोर्न स्टार की तरह दिखनी चाहिए। ऐसा करने के लिए वह उस पर दबाव डालने लगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान हो चुकी पत्नी थाने पहुंच गई और उसने पुलिस को अपनी कहानी सुनाते हुए एक डिमांड रख दी।

यह भी पढ़ें: मुझे मारते, बिना कपड़ों के रखते, कूड़े से उठा खाना देते…नाबालिग ने सुनाई मेजर दंपती के जुल्मों की दास्तां

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस

मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है। शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर रोहित मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर IPC की धारा 498A, 406, 377 और 34 के तहत आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला द्वार लगाए गए आरोपों की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: किसी को कहा मर जाओ, वह मर गया तो यह सुसाइड के लिए उकसाना है या नहीं…पढ़ें हाईकोर्ट की टिप्पणी

---खबर नीचे जारी है---

दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने के आरोप

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पूर्वी रोहताश नगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी। उसके पति को अब अचानक रोज रात को पोर्न मूवी देखने की लत लग गई है, इसलिए वह उसे भी पोर्न स्टार जैसे कपड़े पहनने के लिए मजबूर करता है। पीड़िता ने उस पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है, जिसके लिए उसे शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है।

साथ ही पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि इस शर्मनाक हरकत के लिए पति को और उसके परिवार को सबक सिखाया जाना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 29, 2023 10:37 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola