दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 की सुबह राष्ट्रीय राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 389 रहा. वहीं, नोएडा में AQI 313 दर्ज किया गया. दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. गुरुग्राम की हवा भी इसी श्रेणी में बताई गई है, हालांकि उपलब्ध आंकड़ों में उसका सटीक AQI नहीं दिया गया है.
दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया है. सुबह के समय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में धुंध और स्मॉग की मोटी परत दिखाई दी. इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 15 दिन में कृत्रिम बारिश के दो ट्रायल; दिवाली-छठ के बाद फिर होगा परीक्षण
दिल्ली के इन इलाकों में AQI 400 के पार
सुबह 6 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, रोहिणी में सबसे अधिक 473 AQI दर्ज किया गया. पंजाबी बाग में यह स्तर 464 और आरके पुरम में 441 रहा. इसके अलावा अलीपुर और सोनिया विहार में 435-435, ओखला फेज-2 में 426, नॉर्थ कैंपस में 424, आईटीओ में 420 और नजफगढ़ में 412 AQI दर्ज किया गया. ये सभी इलाके गंभीर प्रदूषण की श्रेणी में हैं. वहीं, पूसा में AQI 393, चांदनी चौक में 386, आनंद विहार में 350 और लोधी रोड में 306 दर्ज किया गया. इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है.
प्रदूषण से सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर
आपको बता दें कि CPCB के मानकों के अनुसार, AQI 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में माना जाता है. प्रदूषण का बढ़ता स्तर सिर्फ अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है. इसके कारण सूखी खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं. थोड़ी शारीरिक गतिविधि के दौरान भी सांस फूलने की शिकायत सामने आ सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब; ‘बेहद खराब’ हो गई है हवा
संबंधित खबरें
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines