---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi pollution: ड्रोन से होगी निगरानी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान

Gopal Rai on Delhi pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सभी 13 हॉटस्पॉट पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी

---विज्ञापन---

Gopal Rai on Delhi pollution: दिल्ली में ड्रोन से प्रदूषण की निगरानी होगी, दिल्ली सरकार यहां के 13 हॉटस्पॉट (सबसे प्रदूषित जगह) पर ड्रोन से नजर रखेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सभी 13 हॉटस्पॉट पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का स्तर आम तौर पर शहर में सामान्य वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) से अधिक होता है।

दरअसल, पर्यावरण मंत्री प्रदूषण के हॉटस्पॉट में से एक वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए दिन-रात काम कर रही है। वहीं, दिल्ली में AQI का लेवल बढ़ा हुआ है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gyanvapi case: हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, एएसआई सर्वेक्षण संबंधी याचिका खारिज

---विज्ञापन---

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ड्रोन से 120 मीटर की ऊंचाई से और करीब 200 मीटर के दायरे में प्रदूषण वाले क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। उनका कहना था कि इसके बाद प्रभावी ढंग से उस एरिया पर काम किया जा सकेगा। ड्रोन से मैंपिंग कर एक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, जिससे प्रदूषण कम करने के उपाय करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की एडवाइजरी जारी

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदूषण को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय के अनुसार सभी लोग खराब हवा के संपर्क में आने से बचें। अगले कुछ दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करें। इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पराली और कचरा न जलाने, त्योहारों के दौरान पटाखे का इस्तेमाल कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और डीजल-आधारित जनरेटर का इस्तेमाल कम करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 पर लड़ेंगे चुनाव’, सपा की धमकी! जानें MVA ने कितनी छोड़ीं Seats?

First published on: Oct 25, 2024 06:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola