Delhi AQI Update : दिल्ली NCR के लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कई इलाकों में अभी भी AQI 400 पार है, जबकि कुछ इलाकों में AQI बेहद खतरनाक स्तर पर है। शनिवार सुबह सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को अभी भी प्रदूषण से रहत मिली नहीं दिखाई दे रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CBCP) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। अधिकतर इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा विकसित समीर ऐप के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली AQI 404 था।
बता दें कि प्रदूषण का स्तर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसान पहुंचाने वाला साबित हो सकता है। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान Grap3 लागू है। कोशिश की जा रही है कि किसी तरह प्रदूषण में कमी लायी जा सके लेकिन ये भी अभी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
दिल्ली का कौन सा इलाका कितना प्रदूषित
कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 404 से भी अधिक दर्ज किया गया, जिसमें अलीपुर में 433, आनंद विहार में 436 और अशोक विहार में AQI 438 दर्ज किया गया। शादीपुर में AQI 451, द्वारका में 418, IGI एयरपोर्ट 397, मुंडका में AQI 424 दर्ज किया गया है। वहीं शिवाजीपार्क में 425, आरके पुरम में 398, आर्या नगर में 396 दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
13 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines