हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रदूषण ने मचाया कोहराम! कब लागू किया जाता है GRAP-4? दिल्ली-NCR में इन गतिविधियों पर लगा ब्रेक

हवा में घुला प्रदूषण इतना गंभीर हो चुका है कि शनिवार शाम आनंद विहार क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 488 के स्तर तक पहुंच गया, जो सीधे ‘Severe+’ श्रेणी में आता है. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बेचैनी जताई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR की हवा फिर से ‘गंभीर+’ श्रेणी में पहुंच गई है. शनिवार शाम 6 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 441 दर्ज किया गया, जो दो घंटे पहले यानी 4 बजे 431 था. धीमी हवा, स्थिर वातावरण और प्रदूषकों के फैलाव में कमी जैसी प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

इन हालातों को देखते हुए CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट) की सब-कमिटी ने तत्काल प्रभाव से ग्रेप (GRAP) के स्टेज-IV यानी ‘Severe+’ प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. यह फैसले दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पहले से लागू Stage I, II और III के उपायों के अलावा लागू होंगे.

क्या है GRAP का Stage-IV?


ग्रेप-4 उन हालातों में लागू होता है जब हवा में प्रदूषण का स्तर AQI 450 या उससे अधिक तक पहुंच जाता है. यह GRAP का सबसे सख्त चरण है, जिसके तहत लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आपात उपाय लागू किए जाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले दिल्ली वालों के लिए गुडन्यूज, 30 साल बाद फिर सड़कों पर दिखेंगी डबल डेकर बस, जानिए क्या है नया?

इन गतिविधियों पर लगेगा ब्रेक


GRAP Stage-IV लागू होने का मतलब है कि अब दिल्ली-NCR में डीजल ट्रक एंट्री (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) रोक दी जाएगी. निर्माण और ध्वस्तीकरण (construction and demolition) से जुड़ी गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, खासकर बड़े प्रोजेक्ट्स और सरकारी निर्माणों पर. वहीं, पेट्रोल और डीजल वाहनों की सीमा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों पर और कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा, पावर प्लांट्स, वेयरहाउस, और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को भी साफ ईंधन के उपयोग को प्राथमिकता देने और उत्सर्जन कम करने के निर्देश दिए गए हैं. सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं को बढ़ाने और लोगों को निजी वाहनों की बजाय मेट्रो और बस सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई है.

स्कूलों में रहेगी छुट्टी?

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया जा सकता है. साथ ही दिल्ली सरकार स्कूल में छुट्टी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि अभी इन फैसलों पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

आनंद विहार में AQI 488 पार


हवा में घुला प्रदूषण इतना गंभीर हो चुका है कि शनिवार शाम आनंद विहार क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 488 के स्तर तक पहुंच गया, जो सीधे ‘Severe+’ श्रेणी में आता है. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बेचैनी जताई है. कई इलाकों में दृश्यता (Visibility) इतनी कम हो गई कि दिन में भी सड़कें धुंध के साए में डूबी नजर आईं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola