Delhi encounter Rohit Godara-Goldy Brar gang: दिल्ली से बड़ी खबर आई है, यहां एनकाउंटर हुआ है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है.
विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर काम करते थे दोनों बदमाश
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हैं. दोनों का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाया गया है, अब दोनों की हालत स्थिर है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर काम कर रहे थे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इनका अगला टारगेट थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये किसी फेमस इंफ्लुएंसर की हत्या करने वाले थे. लेकिन इससे पहले पुलिस को इस बात की भनक लग गई और दोनों पकड़े गए. पुलिस सूत्रों के अुनसार बदमाशों के निशाने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी था। बता दें फारूकी समेत अन्य कुछ इंफ्लुएंसर को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
12 महीनों से फरार था एक बदमाश हरियाणा में तिहरे हत्याकांड में था शामिल
जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी राहुल और भिवानी निवासी साहिल के रूप में हुई है. राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुना नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था. लेकिन अभी तक पहचान न हो पाने के कारण फरार चल रहा था. उधर, पुलिस साहिल पर दर्ज आपराधिक मामलों की डिटेल खंगाल रही है.
फेमस इंफ्लुएंसरों को अपना टारगेट बनाने की फिराक में थे
पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से पिस्टल और बाइक बरामद हुई. बरामद हथियार बदमाशों को कहां से मिला इस बात की जांच की जा रही है. वहीं, बाइक चोरी की तो नहीं है उसके नंबर से इस बात की जांच जारी है. पुलिस के अनुसार रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ दोनों कुख्यात गैंगस्टर हैं, जो देश के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध की दुनिया में घसीटते हैं. हाल ही में इनके गुर्गों ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर सुर्खियों बटोरी थीं. अब ये पैसों की उगाही के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और बेंगलुरु में फेमस इंफ्लुएंसरों को अपना टारगेट बनाने की फिराक में थे।
ये भी पढ़ें: Dussehra 2025: दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, इन इलाकों में जानें से बचें; पुलिस ने की एडवाइजरी जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
43 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines