दिल्ली में सड़क चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी  की हत्या कर आरोपी ने खुद को मारी गोली

Delhi Police ASI Shot Dead: गोली चलाने वाले की पहचान 44 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नंदनगरी झुग्गी बस्ती में रहता था। उसने ऐसा क्यों किया? इस बारे में अभी पता नहीं चला है।

crime news

Delhi Police ASI Shot Dead: दिल्ली के नंदनगरी इलाके में फिल्मी स्टाइल में एक शख्स ने सड़क चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी की। आरोपी ने जेब से पिस्टल निकाली और सड़क पर आते-जाते लोगों पर फायरिंग करने लगा। फायरिंग में सड़क पर अपनी बाइक से जाते दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई वहीं, एक अन्य स्कूटर सवार अमित कुमार घायल है।

विज्ञापन

हत्यारे ने खुद को मारी गोली

इस सब से भी आरोपी का दिल नहीं भरा उसने एक ऑटो रुकवाया और चालक से उसे चलाने को कहने लगा। इस पर चालक डर गया और उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने खुद को सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच, इलाका छावनी में तब्दील

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारे ने ऑटो चालक समेत सड़क पर अन्य कई वाहन चालकों पर भी गोली चलाई थी लेकिन वह वहां से बच निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल घटनास्थल के आसपास डर का माहौल है। कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

हत्यारे की हुई पहचान

गोली चलाने वाले की पहचान 44 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नंदनगरी झुग्गी बस्ती में रहता था। उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में तो अभी पता नहीं चला है। मुकेश का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसके पास पिस्टल कहां से आई इस बारे में पुलिस टीम जांच कर रही है। मुकेश का दिनेश से कोई कनेक्शन तो नहीं इसका पता किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में रखवा दिया है। घायल अमित के कमर में गोली लगी हुई, उसकी हालत अभी स्थिर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ