PNG gas prices reduced Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नए साल की शुरुआत में स्वच्छ और किफायती ईंधन की सौगात कम दामों में उपलब्ध होगी. पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 70 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की दर से कटौती की गई है.नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी, जो नए साल की शुरुआत में स्वच्छ और किफायती ईंधन की सौगात लेकर आएंगी. IGL ने पीएनजी गैस के रेट घटाने की घोषणा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी.
यह भी पढ़ें: नए साल को लेकर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को बंद रहेंगे ये रास्ते
दिल्ली एनसीआर में क्या होंगी नई कीमतें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर IGL ने लिखा कि “हम 2026 में कदम रखते हुए स्वच्छ ऊर्जा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हैं.” यह कटौती उपभोक्ताओं, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के मासिक रसोई खर्च को कम करने में मदद करेगी. कटौती के बाद दिल्ली में नया रेट 47.89 रुपये प्रति SCM होगा. इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.76 रुपये और गुरुग्राम में पीएनजी का नया रेट 46.70 रुपये प्रति SCM हो जाएगा.
पीएनजी के क्यों घटाए गए दाम
लाखों उपभोक्ताओं को पीएनजी के दाम करने से फायदा होगा. पर्यावरण के अनुकूल मानी जाने वाली पीएनजी पारंपरिक LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक भी. यह कीमत कटौती पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) के हालिया फैसले का नतीजा है. PNGRB ने 16 दिसंबर 2025 को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन टैरिफ ढांचे में बड़ा बदलाव किया, जिससे गैस परिवहन की लागत घटी. IGL के अलावा Think Gas जैसी अन्य कंपनियों ने भी विभिन्न राज्यों में CNG और PNG की कीमतों में कटौती की है.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, नए साल में कहां कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD से बर्फबारी-घने कोहरे पर अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
56 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines